आरक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा बॉय, फिर बाथरूम में लगा ली फांसी!

आरक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा बॉय, फिर बाथरूम में लगा ली फांसी! कांकेर। एक पुलिस कांस्टेबल की घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लाश मिली है। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं कांस्टेबल ने आत्महत्या करने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर बॉय लिखा था, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी लाश घर के बाथरूम में फंदे पर मिली। घटना चारामा थाना क्षेत्र की है। 30 वर्षीय कांस्टेबल सतीश कुमार उईके की चारामा थाना में पोस्टिंग थी। चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि सतीश किराये के मकान में अपनी गर्भवती पत्नी और एक बेटी के साथ रहता था। रोज की तरह शुक्रवार की रात करीब 10 बजे डयूटी खत्म कर सतीश थाने से अपने घर लौट गया था। शनिवार की सुबह उठने के बाद वह बाथरूम गया था, काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर जब उसकी पत्नी ने दरवाजा हटाकर देखी, तो बाथरूम में सतीश की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 100 झुग्गी जलकर हुआ राख, 10 गैस सिलेंडर ब्लास्ट तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चारामा थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। प्राथमिक जांच में मृतक आरक्षक ने व्हाट्सएप्प स्टेटस पर सुसाईड से पहले बॉय लिखा मिला है। पुलिस ने कांस्टेबल सतीश की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े- दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira