RCB के तेज गेंदबाज ने छोड़ा बायो बबल, वापसी पर होंगे क्वारंटीन, जानिए वजह

RCB के तेज गेंदबाज ने छोड़ा बायो बबल, वापसी पर होंगे क्वारंटीन स्पोर्टस डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बड़े खिलाड़ी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के बहन की मौत हो गई। जिसके चलते उन्हें आनन-फानन अपने घर लौटना पड़ा है। हर्षल पटेल की बहन कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिवारिक सदस्य की मौत के बाद हर्षल पटेल इंडियन प्रीमियर लीग का बायो बबल छोड़ना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद परिवार के सदस्य के निधन की खबर सुनने के बाद हर्षल बायो-बबल से बाहर हो गए। पिछले दो सीजन से हर्षल आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने मुंबई इंडियंस पर टीम की 7 विकेट की जीत में 2 विकेट लिए थे।

12 अप्रैल को मैच खेलेंगे

हर्षल पटेल चेन्नई के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे। यह मुकाबला 12 अप्रैल को खेला जाएगा। बताया गया है कि हर्षल पटेल जब वापसी करेंगे, तब उन्हें क्वारंटीन रहना होगा। इसी दौरान उन्हें कुछ कोरोना टेस्ट से भी गुजरना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें बायो-बबल में दोबारा एंट्री मिलेगी।

पिछले साल जीती थी पर्पल कैप 

हर्षल ने आईपीएल के पिछले सीजन में पर्पल कैप जीती थी। उन्होंने, 15 मैच में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए थे। वह हमेशा से आरसीबी के स्टार प्लेयर रहे हैं। मौजूदा सीजन में खेले गए चार मैच में 6 विकेट चटका चुके हैं। पटेल जैसे बॉलर्स के बूते ही आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 4 में से तीन मैच जीते हैं। बता दें कि 31 वर्षीय हर्षल ने आठ टी-20 अंतर्राष्ट्रीय खेले हैं।