DC vs KKR : कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे कोलकाता, बड़े अंतर से दिल्ली को हराया स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2022 के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 44 रनों से पटखनी दे दी। केकेआर इस तरह सीजन का दूसरा मैच जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता की टीम शीर्ष पर है। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे। इस स्कोर के सामने केकेआर की पूरी टीम 171 रनों पर ढेर हो गई। कोलकाता के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं डीसी के लिए कुलदीप यादव ने 4 और खलील अहमद ने 3 विकेट लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही अय्यर के इस निर्णय को गलत साबित किया। पृथ्वी शॉ (51) और डेविड वॉर्नर (61) ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पंत ने 14 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली। अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली बीच में लड़खड़ा गई थी। मगर अंत में अक्षर पटेल ने 14 गेंदों पर 22 और शॉर्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों पर 29 रन की पारी खेल टीम को 215 के स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता के लिए सुनील नरेन को सबसे अधिक दो विकेट मिले। 216 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (18) और अजिंक्य रहाणे (8) का विकेट खो दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (54) और नीतिश राणा (30) ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से 69 रन जोड़ी मगर इनके आउट होने के बाद टीम लगातार अंतराल में विकेट खोती रही। आंद्रे रसल ने अंत में 21 गेंदों पर 24 रन बनाए। कोलकाता की पूरी टीम 19.4 ओवर में 171 रनों पर ही सिमट गई।