नक्सलियों की करतूत, सहायक आरक्षक की निर्मम हत्या

नक्सलियों की करतूत, सहायक आरक्षक की निर्मम हत्या बीजापुर। बीजापुर थाने इलाके में नक्सलियों ने रविवार शाम सहायक आरक्षक की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने अंजाम दिया है। सहायक आरक्षक गोपाल कडती की धारधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। वारदात में करीब 5-6 की संख्या में नक्सली शामिल थे। ये मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सहायक आरक्षक गोपाल कड़ती सामान लाने के लिए सप्ताहिक बाजार गया था। नक्सली पहले से बाजार में छिपे थे। नक्सलियों ने सहायक आरक्षक को घेर लिया और फिर बाजार में सहायक आरक्षक की हत्या कर दी। हत्या के बाद बाजार में भगदड़ मच गई, जिसका सहारा लेकर नक्सली भाग खड़े हुए। घटना के तुरंत बाद मिरतुर थाना के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा। घटना के बाद पुलिस नक्सलियों की तलाश में जुट गई है। वहीं आरक्षक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।  यह भी पढ़े- दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira