मौसम चेतावनी : छत्तीसगढ़ में चलेगी लू, कहीं होगी हल्की बारिश
मौसम चेतावनी : छत्तीसगढ़ में चलेगी लू, कहीं होगी हल्की बारिश
रायपुर। प्रदेश भर में भारी गर्मी पड़ रही है तो कहीं शाम के वक्त अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। सोमवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की संभावना है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में खासकर पेंड्रा रोड और मुंगेली में एक दो इलाके में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बन सकती है।
प्रदेश के अन्य इलाकों में रविवार को हल्की बारिश भी हुई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोगों की स्वास्थ्यगत समस्याएं बढ़ गई हैं। शहर के प्रमुख अस्पतालों में लू या गर्मी के कारण उल्टी-दस्त और सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ गए हैं।
बिलासपुर में ज्यादा तपिश
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान दो दिन 40 के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ रायपुर में अभी लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है।
क्लिक कर पढ़े- तिलक वर्मा का जीवन परिचय हिन्दी में, tilak verma biography in hindi
उत्तरी इलाका में खासकर बस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है।
ऐसे करे गर्मी से बचाव
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हर रोज कम से कम पांच लीटर पानी पीएं। घर से बाहर निकलने पर पानी पीकर निकलें। तेज धूम में निकलने से बचें। बाहरी व तेलयुक्त खानपान से परहेज करें। एसी सामान्य तापमान पर ही चलाएं। नियमित जीवनशैली अपनाएं।
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण, भावी पीढ़ी को रामायण की मिलेगी जानकारी
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral