RR vs LSG : रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, गेंदबाज कुलदीप सेन ने जिताया मैच
RR vs LSG : रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, गेंदबाज कुलदीप सेन ने जिताया मैच
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में रविवार (10 अप्रैल) की शाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। आखिरी ओवर तक ये मैच गया। राजस्थान ने 166 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन लखनऊ इसे पार नहीं कर पाई।
मैच के आखिरी ओवर में लखनऊ को 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन युवा कुलदीप सेन ने आखिरी ओवर में कमाल दिखाया। मार्कस स्टोइनिस जैसे बल्लेबाज 15 रन नहीं बना पाए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रन से हरा दिया।
आखिरी दो ओवर रहा रोमांचक
लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी दो ओवर में 34 रनों की जरूरत थी। लखनऊ के मार्कस स्टोइनिस और आवेश खान क्रीज़ पर थे, ऐसे में चुनौती थी कि कैसे स्कोर को कम किया जाए। 19वें ओवर में राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 19 रन लुटवा दिए।
मार्कस स्टोइनिस इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगा टीम को मैच में वापस लाए। लखनऊ को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी और राजस्थान की ओर से कुलदीप सेन ने मोर्चा संभाला।
लखनऊ की पारी का 20वां ओवर
कुलदीप सेन ने 20वां ओवर किया। पहली गेंद में आवेश खान ने 1 रन लिये। दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस के बल्ले का संपर्क गेंद से नहीं हुआ। इसी तरह तीसरे और चौथे गेंद पर रन नहीं बना। पांचवे गेंद पर स्टोइनिस ने चौका और आखिरी बॉल पर छक्का जड़ा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत
लखनऊ की शुरुआत बेहद ही खराब रही और पहली ही बॉल पर कप्तान केएल राहुल क्लीन बोल्ड हो गए। इसी ओर में के. गौतम भी अपना विकेट गंवा बैठे। लखनऊ का हाल ऐसा हुआ कि शुरुआती दस ओवर में टीम अपने चार विकेट गंवा चुके थी। लखनऊ के लिए इस मैच में केएल राहुल, के. गौतम, जेसन होल्डर और आयुष बदोनी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
RCB vs MI : सूर्यकुमार यादव की पारी पर अनुज रावत ने फेरा पानी, मुंबई की हुई चौथी हार
क्विंटन डि कॉक एक बार फिर एक छोर संभाले हुए थे, जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली। आखिर में आकर मार्कस स्टोइनिस ने 17 बॉल में 38 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने दो चौके और 4 छक्के जमाए । एक वक्त पर ऐसा लगा कि वह अपनी टीम को मैच जिता देंगे, लेकिन आखिरी ओवर में 15 रन बनाना मुश्किल हुआ।
राजस्थान रॉयल्स की अच्छी शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में तेज़ शुरुआत मिली और एक बार फिर जोस बटलर-देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद टीम को फटाफट झटके लगे और कप्तान संजू सैमसन, देवदत्त पड्डिकल, रासी दुसेन भी जल्दी चलते बने।
राजस्थान रॉयल्स के लिए असली धमाल शिमरोन हेटमायर ने मचाया, जिन्होंने अपना कैच ड्रॉप होने के बाद ऐसा गियर बदला कि लखनऊ के पास उनका कोई जवाब नहीं था। 36 बॉल में हेटमायर ने 59 रनों की पारी खेली, इसमें एक चौका और 6 छक्के शामिल थे।
शिमरोन हेटमायर के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी 23 बॉल में 28 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के भी शामिल रहे। इन्हीं पारियों के दमपर राजस्थान रॉयल्स 165 के स्कोर तक पहुंच पाई।
RR vs LSG : रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, गेंदबाज कुलदीप सेन ने जिताया मैच
क्लिक कर पढ़े- तिलक वर्मा का जीवन परिचय हिन्दी में, tilak verma biography in hindi
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral