जंगल में गजराज गुस्से में : हाथियों के झुंड ने 11 साल की बच्ची और महिला को मार डाला, 3 दिन में 5 की मौत

जंगल में गजराज गुस्से में : हाथियों के झुंड ने 11 साल की बच्ची और महिला को मार डाला, 3 दिन में 5 की मौत धमतरी। जिले में हाथियों के दहशत से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों को मौत के घाट उतार रही है। आज फिर हाथियों ने एक 11 साल की बच्ची को पटक कर मार डाला। मासूम अपने पिता के साथ महुआ बीनने गई थी। तभी उनका सामना हाथियों के दल से हो गया। वहीं संबलपुर में एक महिला को मार दिया। पहली घटना नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा और दूसरी चारगांव जंगल की है। नक्सलियों की करतूत, सहायक आरक्षक की निर्मम हत्या जानकारी के अनुसार, बच्ची सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ जंगल में महुआ बीनने गई थी। इस बीच सामने से हाथी आ गया, जिसे देखकर दोनों भागने लगे। इस दौरान सिमरन गिर गई और फिर हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि सिमरन कक्षा पांचवी में थी और आज उसका एग्जाम भी था। संबलपुर निवासी महिला को चारगांव के जंगल में हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। वहीँ 3 दिन के अंदर हाथियों ने इलाके में मासूम बच्ची सहित 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है। यह भी पढ़े- दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira