भगवान राम के मामा गांव चंदखुरी में हुआ छत्तीसगढ लोक रामायण 

भगवान राम के मामा गांव चंदखुरी में हुआ छत्तीसगढ लोक रामायण रायपुर। चैत नवरात्रि रामनवमी के पावन पर्व पर रविवार को भगवान श्री राम के माता कौशिल्या के मायके चन्द्रखुरी रायपुर ( दक्षिण कौशल ) में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अल्का चन्द्राकर परगनिया ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ललित सिंह ठाकुर ( ग्राम कड़ार भाटापारा ) ने छत्तीसगढ बनवासी राम प्रसंग श्री राम केवट संवाद व श्री राम हनुमान भेंट की मनमोहक प्रस्तुति दी। 

इन कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका

सर्व प्रथम भगवान श्री राम पद्मिनी देवांगन, सीता ज्योति निषाद, लक्ष्मण वैभव वैष्णव, केंवट श्री कामत प्रसाद यादव और हनुमान ( बजरंगबली ) सनत वैष्णव तथा संगीतकार शिव कुमार धुव ( तबला / नाल वादक ) मल्दी बेस्ट तबला मास्टर मानगिरी गोस्वामी ( घुघरी कवर्धा ) प्रेमलाल साहू बेनजो मास्टर व मेघनाथ बेस्ट बांसुरी वादन किया ( रेगाबोड ) ने हारमोनियम वादक / लोक रामायण गायक ललित सिंह ठाकुर व सुप्रसिद्ध लोक गायिका संतोषी वैष्णव ( सिध्दबाबा ) भाटापारा सहायक सहायिका कोरस मे निकृता यादव दुर्गेश धुव व ओकार साहू आदि कलाकारों ने उत्साहित होकर कला मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम के साथ उनके चारों भाईयों पर आधारित पारंपरिक लोकगीत सोहर गाकर किया गया। और कार्यक्रम शाम तक जारी रहा। छत्तीसगढ के मुखिया भूपेश बघेल भी मां कौशिल्या मंदिर परिसर मे दर्शन कर शिवरीनारायण के लिए रवाना हुए। इस कार्यक्रम को दुर्गामाला सांस्कृतिक लोक कला मंच ग्राम कड़ार भाटापारा के मंच संचालक / उद्घोषक मुकेश शर्मा ने सफल बनाया। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष गजहंस राज सिंह ठाकुर ने जानकारी दी।