बर्थडे के दिन हत्या : रामनवमी शोभायात्रा में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम धमतरी। जिले में रामनवमी शोभायात्रा में हत्या की वारदात हो गई। धमतरी के चमेली चौक के पास भीड़ में किसी ने संबलपुर के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों की पता तलाश में जुटी है। नक्सलियों की करतूत, सहायक आरक्षक की निर्मम हत्या जानकारी के अनुसार, ग्राम संबलपुर निवासी सोनू नेताम (20 वर्ष) पिता सुकालूराम सुकमा के राइस मिल में काम करता था। वह अपनी बहन से मिलने पहुंचा था। रविवार को उसका जन्मदिन भी था। दोस्तों के साथ वह रामनवमी का जुलूस देखने चला गया। इसी दौरान चमेली चौक के पास खून से लथपथ पाया गया। जिसे बाइक में उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। सोनू की इलाज के दौरान थोड़ी देर में मौत हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग का कहना है कि चाकूबाजी में सोनू नेताम की मौत हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। यह घटना लगभग 11:45 बजे चमेली चौक की है। यह भी पढ़े- दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira