राज्य सरकार ने लागू की पुरानी पेंशन योजना, अब वेतन में नहीं होगी कटौती, पढ़े आदेश रायपुर। राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी है। अब 2004 के बाद जिन कर्मचारियों के वेतन से हर महीने कटौती की जा रही थी, उसे बंद करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। भूपेश बघेल सरकार ने नई पेंशन योजना के तहत महीने की तनख्वाह से की जाने वाली 10 प्रतिशत की कटौती एक अप्रैल से समाप्त कर दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग की ओर से तमाम विभाग प्रमुखों को जारी आदेश में बताया गया है कि एक नवंबर 2004 और उसके पश्चात् नियुक्त राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने के निर्णय के साथ की जा रही मासिक तनख्वाह में से 10 प्रतिशत की कटौती समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही कमचारियों के अप्रैल माह के वेतन से सामान्य भविष्य निधि नियम अनुसार मूल वेतन का न्यूनतम 12 प्रतिशत सामान्य भविष्य निधि राशि की कटौती की जाएगी।
यह भी पढ़े- रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण, भावी पीढ़ी को रामायण की मिलेगी जानकारी
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira