ओप्पो का नया फोन Oppo F21 Pro कल होगा लॉंच, जानिए फीचर और स्पेसिफिकेशन

ओप्पो का नया फोन Oppo F21 Pro कल होगा लॉंच, जानिए फीचर और स्पेसिफिकेशन डेस्क। ओप्पो भारत में कल (12 अप्रैल) अपने नए स्मार्टफोन लॉंच करेंगे। यूजर्स इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस नए फोन का नाम Oppo F21 Pro है। इसमें 64MP कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है।

Oppo F21 Pro के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को केवल सिंगल वेरिएंट- 8जीबी LPDDR4x रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया है।

Oppo F21 Pro का कैमरा

प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का माइक्रोस्कोप कैमरा और एक 2  मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।  Realme 9 5G SE भारत में लॉन्च, जानें कैसा है फीचर

Oppo F21 Pro बैटरी

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 33 वॉट की SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Color OS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर मिलेंगे।   “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira