सरकारी नौकरी : CGPSC ने निकाली वैकेंसी, इतने पदों पर होगी भर्ती
सरकारी नौकरी : CGPSC ने निकाली वैकेंसी, इतने पदों पर होगी भर्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( सीजीपीएससी ) ने भर्ती निकाली है। जारी आधिसूचना के अनुसार, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) और परिवहन उप निरीक्षक ( ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर ) के पदों पर कुल 20 वैकेंसी निकाली हैं। एआरटीओ के 2 और ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के 18 पद हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2022 से शुरू होंगे और 14 मई 2022 तक इसके लिए आवेदन किए जा सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता
एआरटीओ पद के लिए ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन मांगी गई है। वहीं ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के लिए स्नातक एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा चाहिए। या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हो।
क्लिक कर पढ़े- सीबीएसई Term 2 exam : 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
आयु सीमा
एआरटीओ पद के लिए आयु 24 से 30 वर्ष है। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष होगी। ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के लिए 21 से 30 वर्ष है। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
इतना मिलेगा वेतन
एआरटीओ पद में मैट्रिक्स लेवल -9, , 38100-120400 है। वहीं सब इंस्पेक्टर - मैट्रिक्स लेवल -7, , 28700-91300 है।
ऐसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स व मेन एग्जाम देना होगा। इसक बाद इंटरव्यू पास करना होगा।
जानें आवेदन फीस
छत्तीसगढ़ से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए - 400 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए कोई फीस नहीं होगी।
राज्य सरकार ने लागू की पुरानी पेंशन योजना, अब वेतन में नहीं होगी कटौती, पढ़े आदेश
यह भी पढ़े- रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण, भावी पीढ़ी को रामायण की मिलेगी जानकारी
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira