नर्सों को नौकरी से निकालने की तैयारी, 800 से ज्यादा नर्सों ने एनएचएम ऑफिस का किया घेराव, जानें पूरा मामला

नर्सों को नौकरी से निकालने की तैयारी, 800 से ज्यादा नर्सों ने एनएचएम ऑफिस का किया घेराव, जानें पूरा मामला रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने अपने नर्सिंग स्टाफ को निकालने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि 800 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ को नौकरी से निकालने के लिए नोटिस थमा दिया है। ये सभी एक एजेंसी के माध्यम से एनएचएम में नौकरी पर रखे गए थे। इसके विरोध में प्रदेशभर से नर्सिंग स्टाफ नया रायपुर में जमा हो रही हैं। वे अधिकारियों से अपनी बात रखेंगे। क्लिक कर पढ़े- सीबीएसई Term 2 exam : 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के जिला अस्पताल में एकम फाउंडेशन व यूनिसेफ द्वारा नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का संचालन किया जा रहा है। एकम फाउंडेशन व यूनिसेफ द्वारा स्टाफ नर्स व डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की थी। अब इनकी सेवाएं समाप्त कर नई नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। सरकारी नौकरी : CGPSC ने निकाली वैकेंसी, इतने पदों पर होगी भर्ती इससे करीब एक हजार लोग प्रभावित होंगे। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे स्टाफ भी हैं, जो पिछले 6-8 साल से सेवा में हैं। इन्हें निकालकर नई भर्तियां करने की तैयारी चल रही है। इसी के विरोध में स्टाफ नर्स नया रायपुर में सेक्टर-27 स्थित एनएचएम दफ्तर में जमा हो रहे हैं। राज्य सरकार ने लागू की पुरानी पेंशन योजना, अब वेतन में नहीं होगी कटौती, पढ़े आदेश “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira