वन कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, लेकिन सरकार को दी ये चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। कर्मचारी लगभग एक माह से हड़ताल पर थे। अब सभी कर्मचारी काम पर वापस लौटेंगे। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर दो महीने के भीतर सरकार उनकी मांगे नहीं मानी तो फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
बता दें कि वन कर्मचारियों की हड़ताल पर होने से जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई थी। वन्यजीवों से लेकर वनस्पतियों को भी इससे काफी नुकसान पहुंच रहा था। इसलिए राज्य सरकार अब कर्मचारियों पर एस्मा लगाने की तैयारी कर रही थी।
क्लिक कर पढ़े- नर्सों को नौकरी से निकालने की तैयारी, 800 से ज्यादा नर्सों ने एनएचएम ऑफिस का किया घेराव, जानें पूरा मामला
प्रदेश भर के करीब दस हजार वन कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। प्रदेश भर के कर्मचारी अपने-अपने जिला मुख्यालय में धरना दे रहे थे, जबकि वन कर्मचारियों की सात मांग पूरी हो चुकी है। बाकी मांगों को लेकर हड़ताल जारी था। अब हड़ताल स्थगित होने पर कर्मचारी काम पर लौटेंगे।
छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, आयोग ने नई दरें की घोषित, देखिए
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira