भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 1007 नए केस मिले...

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 1007 नए केस मिले... नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में बढ़त दर्ज की गई है। इस बढ़त ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में आंकड़े बुधवार की तुलना में लगभग बराबर रहे। गुरुवार को 1007 नए केस मिले, जबकि बुधवार को 1088 केस मिले थे। बीते कुछ दिनों में नए मामले बढ़ने से देश में कुल सक्रिय गुरुवार को बढ़कर 11,058 हो गए। बुधवार को ये 10,870 थे। गुरुवार को दैनिक पॉजिविटी दर 0.23 फीसदी रही। वहीं, 818 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार दर्ज हुआ।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,34,877 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 83,08,10,157 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,023 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,058 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत होने से संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,737 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।