स्वामी आत्मानंद स्कूल में अब अधिक छात्रों का होगा प्रवेश, पालकों की मांग पर लिया फैसला

स्वामी आत्मानंद स्कूल में अब अधिक छात्रों का होगा प्रवेश, पालकों की मांग पर लिया फैसला रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ा फैसला लिया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में छात्रों की संख्या बढ़ा दी है। अब एक कक्षा में 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। पहले केवल 40 बच्चों को प्रवेश मिलता था। लोगों की मांग और उत्साह को देखकर निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस बाबत स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि स्कूलों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए। गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर चलाए जा रहे है। सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गों के लिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए है और इस वर्ष सरकार ने 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया गया है। छात्रों की संख्या बढ़ने से क्या शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ेगा, इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कक्षा में भीड़ बढ़ने से क्या शिक्षक सभी छात्र को बराबर ध्यान दे पाएंगे। ये सारे सवार का जवाब भविष्य में मिलेगा। छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, आयोग ने नई दरें की घोषित, देखिए “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira