चिटफंड कंपनी की संपत्ति नीलाम, बाजार भाव से तीन गुना दाम में बेचा

चिटफंड कंपनी की संपत्ति नीलाम, बाजार भाव से तीन गुना दाम में बेचा रायपुर। जिले की चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन (Nirmal Infrahome Corporation) की संपत्ति की नीलामी हुई है। चिटफंड कंपनी की रायपुर जिले के खरोरा की 0.834 हेक्टयर भूमि नीलाम की गई है। ये भूमि बाजार भाव से तीन गुना अधिक दर पर बेची गई। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन की खरोरा गांव स्थित भूमि को कुर्क किया था। इसके बाद जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी कर भूमि को नीलाम करने के लिए तहसीलदार खरोरा को कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए थे। प्रकरण में चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन लिमिटेड अर्चना काम्पलेक्स एमपी नगर भोपाल को नोटिस भी जारी किया गया था। नीलामी की कार्रवाई के पहले सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत समाचार पत्र में सूचना भी जारी की गई थी। खरोरा की इस भूमि का स्थानीय पटवारी और राजस्व निरीक्षक द्वारा मूल्य गणना भी कराया गया था। राजस्व अधिकारियों ने बाजार मूल्य के हिसाब से इस भूमि का मूल्य 13 लाख 90 हजार 612 रूपये अनुमानित किया था। स्वामी आत्मानंद स्कूल में अब अधिक छात्रों का होगा प्रवेश, पालकों की मांग पर लिया फैसला जानकारी के अनुसार, खरोरा तहसील कार्यालय में नीलामी में आठ लोग शामिल हुए, जिनमें से अमित अग्रवाल ने 51 लाख 51 हजार रूपये की बोली लगाकर भूमि को खरीदा। दूसरी सबसे बड़ी बोली 51 लाख 21 हजार रूपये की रही जिसे गोपी नशीने ने लगाया था। नीलामी के दौरान तहसीलदार खरोरा कृष्ण कुमार साहू, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और नीलामी में शामिल पक्षकार मौजूद थे। छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, आयोग ने नई दरें की घोषित, देखिए “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira