फिल्म KGF Chapter 2 हाउसफुल, इस वजह से फिल्म सुपरहिट, दर्शकों ने किया खुलासा

फिल्म KGF Chapter 2 हाउसफुल, इस वजह से फिल्म सुपरहिट, दर्शकों ने किया खुलासा मुंबई। कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिला है। दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर ट्विटर पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर ये भी कहा कि उन्हें टिकटें नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है और फिल्म का शो हाउसफुल जा रहा है। वहीं इस बार फिल्म में यश के साथ-साथ 'अधीरा' संजय दत्त की भी जमकर तारीफ हो रही है।

केजीएफ 3 बनाने की उठी मांग

फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF Chapter 2) अपनी मूल भाषा कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हो चुकी है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर 'केजीएफ चैप्टर 3' की मांग कर रहे हैं। क्योंकि फिल्म में एक्शन, डॉयलॉग कमाल का है। पहले पार्ट की तरह कहानी दमदार है।

 निर्माताओं ने 'केजीएफ चैप्टर 3' के दिए संकेत

 निर्माताओं ने 'केजीएफ चैप्टर 3' के संकेत देने शुरू कर दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशंसकों ने इसके तीसरे भाग की कहानी की रचाना करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि जब रॉकी हिंद महासागर में तैर रहा था, हमें संकेत दिया गया था कि अमेरिकी नौसेना वहां आ रही है, इसलिए ऐसा लगता है कि अमेरिकी नौसेना रॉकी को बचाएगी और वहां यह सीआईए लिंक को पूरी कहानी और केजीएफ 3 के वैश्विक होने के महत्व से जोड़ेगी। बता दें कि यश की केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रवीना टंडन (Raveena Tondon) और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। 

पुनीत राजकुमार को विशेष श्रद्धांजलि

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के निर्माताओं ने फिल्म की शुरुआत साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को विशेष श्रद्धांजलि देकर की। निर्माताओं के इस एक कदम की हर ओर सराहना हो रही है। फैंस ट्विटर पर निर्माताओं की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं पुनीत राजकुमार को याद कर भावुक हो गए हैं। केजीएफ चैप्टर 2' की शुरुआत ही दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के फोटोज के साथ हुई। इसमें पुनीत राजकुमार की बचपन से लेकर आखिरी तक के फोटो दिखाए गए। इसके साथ में लिखा गया कि हम आपको तब तक याद करेंगे, जब तक आपको दोबारा नहीं देख लेते। एक ट्विटर यूजर ने अभिनेता के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए थिएटर से तस्वीर साझा की है। बता दें कि कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस वक्त वह 46 साल के था। उनके निधन से परिवार, दोस्तों, फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। इस साल उनकी आखिरी फिल्म 'जेम्स' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का ट्रेलर, सिनेमा घरों में इस दिन होगी रिलीज “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral