गरियाबंद । जिले के कुकदा डेम में बड़ा हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने पहुंचे एक एनजीओ के 3 लोग डैम में डूब गए। डूबने वालों में एक युवती और 2 युवक शामिल है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम होमगार्ड के गोताखोरा की मदद से बचाव अभियान चलाया। इस दैरान टीम ने युवती की लाश बाहर निकाल लिया। वही दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। घटना गरियाबंद जिला के पाण्डुका थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि धमतरी जिला में संचालित अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के दर्जन भर स्टाफ आज पिकनिक मनाने गरियाबंद के कुकदा डेम पहुंचे हुए थे। डेम के करीब एनीकट के पास टीम के सभी सदस्य पिकनिक मना रहे थे। इसी दौरान रीता साहू दूसरे साथियों के साथ एनीकट की तरफ घूमने चले गए। एनीकट के पास पानी में खेलने के दौरान अचानक एक युवक डूबने लगा। जिसे बचाने के दौरान रीता साहू और फिर राकेश के साथ ही लक्ष्य वर्मा डेम के एनीकट में डूब गए। उधर घटना मौके पर मौजूद उनके साथियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को देकर मदद मांगी। पाण्डुका थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी होते ही होमगार्ड के गोतोखोरो की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की गई है। डेम के एनीकट में डूबी झारखंड निवासी 25 साल की रीता साहू की लाश बरामद कर लिया गया है। रायपुर निवासी 25 वर्षीय लक्ष्य वर्मा और कांकेर निवासी राकेश का गोताखोरो की मदद से तलाश जारी है। घटना की जानकारी के बाद से एनजीओ के स्टाफ सहित लापता युवकों के परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस पिछले ढाई घंटे से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर डेम के एनीकट में डूबे दोनों युवकों की गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं पाई हैं।