RR vs GT : हार्दिक ने गुजरात को एकतरफा मैच जिताया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची स्पोर्ट्स डेस्क। गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो कप्तान हार्दिक पांड्या रहे, जिन्होंने शानदार (87) की पारी खेली। वहीं अभिनव मनोहर 43 और डेविड मिलर 31 रन का योगदान दिया। लॉकी फर्ग्युसन ने 23 रन पर तीन विकेट झटके। गुजरात पांच मैचों में चौथी जीत दर्ज करने के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। शिमरॉन हेटमायर ने एक छोर से कड़े प्रहार करते हुए 17 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाये लेकिन मोहम्मद शमी ने हेत्मायर का विकेट लेकर गुजरात की जीत का रास्ता साफ़ कर दिया। फर्ग्युसन ने रियान पराग का विकेट निकालकर राजस्थान के संघर्ष पर विराम लगा दिया। पराग ने 16 गेंदों पर 18 रन बनाये। राजस्थान का सातवां विकेट 138 के स्कोर पर गिरा। जिमी नीशाम का विकेट 147 पर गिरा। राजस्थान ने नौ विकेट पर 155 रन बनाये। राजस्थान की तरफ से फर्ग्युसन के तीन विकेटों के अलावा यश दयाल ने 40 रन पर तीन विकेट लिए। इससे पहले कप्तान हार्दिक पंड्या के 52 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 192 रन बनाये। अभिनव मनोहर ने 28 गेंद में 43 और डेविड मिलर ने 14 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर हार्दिक का बखूबी साथ निभाया। पहली बार आईपीएल में उतरी गुजरात टीम का यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। हार्दिक और मनोहर ने चौथे विकेट के लिये 86 रन जोड़े इसके बाद कप्तान और मिलर ने 25 गेंद में 53 रन की साझेदारी की। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई गुजरात टीम ने तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद हार्दिक ने कमान संभाली और अपनी पारी में आठ चौके तथा चार छक्के लगाये। वहीं मनोहर ने चार चौके और दो छक्के जड़े तो मिलर ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने कुलदीप सेन के डाले 19वें ओवर में 21 रन लिये। हार्दिक ने पांचवें ओवर में कुलदीप को लगातार तीन चौके लगाये। इसके बाद सातवें ओवर में रियान पराग को पहला छक्का जड़ा। मनोहर ने शानदार फॉर्म में चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक चौका और एक छक्का जड़ा। इसके बाद 14वें ओवर में दोनों ने कुलदीप को तीन चौके जड़े और हार्दिक ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अगले ओवर में पंड्या ने अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दो छक्के लगाये। इस ओवर में 16 रन बने। गुजरात के 15 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बन गए थे। मनोहर के आउट होने के बाद मिलर ने रनगति रूकने नहीं दी। इससे पहले मैथ्यू वेड (12) सस्ते में आउट हो गए थे। विजय शंकर (दो) और शुभमन गिल (13) भी कोई कमाल नहीं कर सके जिन्हें पराग ने लांग आन सीमा पर शिमरोन हेटमायेर के हाथों लपकवाया। RR vs LSG : रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, गेंदबाज कुलदीप सेन ने जिताया मैच क्लिक कर पढ़े- तिलक वर्मा का जीवन परिचय हिन्दी में, tilak verma biography in hindi “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral