भारत में कोरोना, 24 घंटे में मिले 949 नए मरीज, जानिए छत्तीसगढ़ का हाल

भारत में कोरोना, 24 घंटे में मिले 949 नए मरीज, जानिए छत्तीसगढ़ का हाल नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण एक फिर बढ़ने लगा है। लेकिन आज ऩे मरीज की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 949 नए मामले सामने आए। वहीं 810 लोग डिस्चार्ज हुए और 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई। बता दें कि गुरुवार को 1007 नए केस मिले, जबकि बुधवार को 1088 केस मिले थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,67,213 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 83,11,77,370 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। कुल मामले: 4,30,39,972 सक्रिय मामले: 11,191 कुल रिकवरी: 4,25,07,038 कुल मौतें: 5,21,743 कुल वैक्सीनेशन: 1,86,30,62,546 उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले 7 दिनों में 44 बच्चें कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 16 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं। नोएडा में कोविड के कुल मामले 167 हैं। प्रभावित बच्चों का प्रतिशत 26.3% है। आलिया-रणबीर की शादी, एक्स गर्लफ्रेंड्स कैटरीना और दीपिका ने संदेश लिख सबको चौंकाया

छत्तीसगढ़ में एक भी केस नहीं मिले

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को एक भी केस नहीं मिले। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। विभाग के मुताबिक, 2 हजार 78 सैंपल्स की जांच की गई, जिसमें एक भी मरीज नहीं पाये गए।  फिल्म KGF Chapter 2 हाउसफुल, इस वजह से फिल्म सुपरहिट, दर्शकों ने किया खुलासा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral