कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में पत्रकार की मौत

कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में पत्रकार मौत जशपुर। जशपुर में एक सड़क हादसे में पत्रकार की मौत हुई है।मृतक का नाम रितेश वर्मा है। वे छत्तीसगढ़ के सीनियर जर्नलिस्ट थे और प्रदेश के नामी अखबार में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। जानकारी के अनुसार, रितेश वर्मा आज सुबह जशपुर के किलकिलाधाम मंदिर में पूजा के लिए गये हुए थे। पूजा के लिए आते वक्त उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में रितेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, रितेश वर्मा पूजा करने के लिए किलकिलाधाम निकले थे। 55 वर्षीय रितेश वर्मा की कार पत्थलगांव आते वक्त संकरी पुलिया के पास डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे, जिसमें एक की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पत्थलगांव के तालगांव के पास घटी है।