आंगनबाड़ी केंद्र में हादसा, 5 बच्चे घायल, मंत्री को देना पड़ा दखल
बालोद। जिले में जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर भैंसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में टाइल्स गिरने से कई बच्चों के घायल हो गए है। जानकारी अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दीवार पर लगी टाइल्स के गिरने से 5 बच्चे घायल हो गए। जिनमें 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना में इन बच्चों का सिर फट गया और लगातार उस में से खून का रिसाव होने लगा। सूचना मिलने पर एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को बालोद के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।
इस हादसे के बाद से अभिभावकों में काफी आक्रोश व्याप्त है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए टाइल्स में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था और इस भ्रष्टाचार की भेंट उनके नौनिहाल चढ़ रहे हैं।
बता दें खनिज न्यास निधि के तहत लाखों रुपयों को खर्च करके आंगनबाड़ी केंद्रों के दीवारों पर टाइल्स लगाए गए थे। ग्रामिणों का आरोप है इन्हें लगाने में जमकर भ्रष्टाचार किया गया था। जिसके कारण इस तरह की घटना सामने आई है। आंगनबाड़ी केंद्र में बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चे इस दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।