भारत में कोरोना वायरस की चौथी लहर आहत, एक दिन में दोगुने हुए केस

भारत में कोरोना वायरस की चौथी लहर आहत, एक दिन में दोगुने हुए केस नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। इन दिनों संक्रमित मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,183 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोगों की मौत हो गई जो कि देश के लोगों के लिए चिंता का विषय है।हालांकि, 1,985 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या की बात करें तो यह 11, 542 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,21,965 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल  4,25,10,773 लोग स्वस्थ भी हुए।

  • कुल मामले: 4,30,44,280
  • सक्रिय मामले: 11,542
  • कुल रिकवरी: 4,25,10,773
  • कुल मौतें: 5,21,965
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,86,54,94,355
बात दें कि रविवार को कोरोना के 1,150 नए केस सामने आए थे। भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 44 हजार 280 हो गई, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11 हजार 542 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 214 और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 965 पर पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16 मामलों की गिरावट आई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में दैनिक संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 10 हजार 773 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.54 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून, 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।