महिला ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस को किया गुमराह, फिर ऐसे हुआ खुलासा

महिला ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस को किया गुमराह, फिर ऐसे हुआ खुलासा, तीसरी पत्नी की संदेह रायपुर। राजधानी में एक महिला ने मामूली विवाद में अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति को उस समय मौत के घाट उतारा जब वह सो रहा था। उरला थाना पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, उरला एकता चौक निवासी उमेश धुर्वे (30) की पत्नी इंगेश्वरी धुर्वे (26) ने हत्या की है। पति और पत्नी दोनों बेस्ट प्राइस में काम करते थे। सोमवार को भी वहां उनके बीच विवाद हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया और दोनों घर आ गए। घर आने के बाद विवाद फिर बढ़ गया। इस बीच पति ने पत्नी से मारपीट की। इसके बाद मकान मालिक ने आकर दोनों को समझाइश दी। जिसके बाद लड़ाई शांत हुई। हालांकि बाद में सोते वक्त महिला ने घर में रखे पत्थर से पति के सिर में मार कर हत्या कर दी। सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पास के रहने वाले अन्य लोगों ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा नहीं खोला शक होने पर खिड़की से देखा तो महिला पति को पानी पिला रही थी। इसके बाद लोगों ने महिला से जैसे-तैसे गेट खुलवाया तो महिला ने बताया कि उसके पति खुद के सिर में पत्थर पटक लिए हैं और उनकी मौत हो गई है। मौत की जानकारी उरला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची पुलिस को भी महिला ने गुमराह किया। महिला ने बताया कि लड़ाई के बाद उसके पति ने खुद ही अपने सिर में पत्थर पटक कर जान दे दी। घटना और चोट को देखते हुए, पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि लड़ाई के बाद उसने सोते वक्त हत्या कर दी।

चौथी शादी को लेकर संदेह

 पत्नी को शक था कि उसका पति कही चौथी शादी न कर ले। घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की है। यहां उरला इलाके में एक पत्नी ने अपने पति मेश धुर्वे की हत्या सील बट्टा पटकर की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर घंटों फोन में महिलाओं से बातें करता रहता था। आरोपी पत्नी इंगेलेश्वरी मृतक की तीसरी पत्नी थी। उसे शक था कि वे उसे छोड़कर चौथी महिला से शादी न कर ले।