थाने में पुलिस की पिटाई, आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे ने किया सरेंडर, विधायक ने दी ये सफाई

थाने में पुलिस की पिटाई, आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे ने किया सरेंडर, विधायक ने दी ये सफाई रायगढ़। कांग्रेस विधायक के बेटे पर कोतरा रोड थाने में सिपाही से मारपीट का आरोप लगा हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है। आज विधायक प्रकाश नायक ने अपने बेटे रितिक नायक को सरेंडर कराया। वह अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ सुबह करीब 9.30 बजे कोतवाली पहुंचे। इसके बाद सभी आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने रविवार देर रात फरार चल रहे एक आरोपी रायगढ़ के बावली कुआं निवासी शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ विधायक प्रकाश नायक भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि, मैंने अपने बेटे का उसके साथियों सहित सरेंडर कराया है। मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हों, जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। मैंने विधायक धर्म निभाया, मैं पिता धर्म निभा रहा हूं, पर कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। दूसरी ओर पुलिस की तरफ से अभी सिर्फ इतना बताया गया है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बीजेपी का आरोप

घटना के बाद बीजेपी ने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। सत्ता के शह में गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस की ही पिटाई हो जा रही है। और उस पर कार्रवाई भी नहीं कि जा रही है।