ज्वेलरी दुकान में घुसकर मारी गोली, दुकानदार गंभीर रूप से घायल बिलासपुर। जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। आज भरी दोपहर में गोल बाजार में तीन आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। बिलासपुर के शनिचरी बाजार के पास गोडपारा इलाके में 3 आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार पर गोली चला दी। इस दौरान दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन मौका देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।