बलौदाबाजार : हाइवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में, महिला की मौत बलौदाबाजार। पलारी थाने के कोसमन्दा – सोनारदेवरी मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत से आक्रोशित परिजन महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए हाइवा चालक पर कार्रवाई के साथ उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, महिला मायके में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी। रास्ते में हाइवा चालक ने चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पलारी पुलिस परिजनों को समझाइश दे रही है।