42 दिन से आंदोलन, विद्युत संविदा कर्मियों को पुलिस ने खदेड़ा, सैकड़ों की हुई गिरफ्तारी

42 दिन से आंदोलन, विद्युत संविदा कर्मियों को पुलिस ने खदेड़ा, सैकड़ों की हुई गिरफ्तारी रायपुर। बिजली संविदाकर्मियों को पुलिस बल ने धरना स्थल से खदेड़ दिया। आरोप है कि आंदोलनकारी सड़क जाम कर दिया था। जिस वजह से ये कार्रवाई की गई। वहीं आज आंदोलनाकारी संविदा कर्मी अलग-अलग टुकड़ियों में सरकारी दफ्तरों का घेराव करने निकले। इस वजह से पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही आवागमन बाधित करने का अपराध दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, विद्युत संविदाकर्मियों ने शुक्रवार शाम को बिना अनुमति रैली निकाल घेराव किए जाने की कोशिश की, जिसे पुलिस बल ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास रोका था। आंदोलनकारी वहीं सड़क पर बैठ गए। समझाने के काफ़ी प्रयास के बाद भी नहीं माने। रात भर रोड बाधित करके सड़क पर बैठ गए, जिससे आने जाने वालों को काफ़ी परेशानी हुई। शनिवार सुबह आंदोलनकारी उग्र प्रदर्शन नारेबाज़ी करते हुए अलग अलग टुकड़ों में होकर शासकीय संस्थान के घेराव का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस बल द्वारा रोका गया। बिना अनुमति आंदोलन कर रहे लोगों को खदेड़ा गया। कुछ मुख्य लोगों को गिरफ़्तार कर जेल परिसर ले ज़ाया गया है। आवागमन बाधित करने का अपराध दर्ज़ किया गया है। बता दें कि विद्युत संविदाकर्मियों के द्वारा लगभग 1 माह से धरना किया जा रहा है जिसमें उनकी मांगों को लेकर CSPDCL के अधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों के बीच कई बार चर्चा हुई है। लेकिन आंदोलन स्थगित नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मांगों पर आम सहमति नहीं बन पाई है। छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, आयोग ने नई दरें की घोषित, देखिए “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira