यात्रीगण ध्यान दें : रेलवे का तुगलकी फरमान, 22 ट्रेन रद्द, देखें सूची

यात्रीगण ध्यान दें : रेलवे का तुगलकी फरमान, 22 ट्रेन रद्द, देखें सूची रायपुर। रेलवे ने एक और तुगलकी फरमान जारी किया है। 10 पैसेंजर ट्रेनों को बंद करने के बाद अब 22 और ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झारसुगुड़ा गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। शादी सीजन में रेलवे की इस मनमानी से लोग आक्रोशित है। उन्हें रेलवे का फैसला समझ नहीं आ रहा है। बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए रेलवे मंत्री और रेलवे बोर्ड के समक्ष अपनी आपत्ति जताई थी। यही नहीं, सीएम के एसीएस सुब्रत साहू ने बाकायदा रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर 10 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन यथावत रखने की मांग रखी थी। बताया जा रहा है कि रेलवे ने माल लदान का टार्गेट पूरा करने के लिए पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया है। लेकिन इस विषय पर किसी का बयान सामने नहीं आया है। वहीं रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडलों में रेल परिचालन से संबंधित अपग्रेडेशन वर्क के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेने रहेगी रद्द

(1) गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस कोरबा स्टेशन से दिनांक 24 अप्रैल से 23 मई 2022 तक रद्द रहेगी। (2) गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर एक्सप्रेस अमृतसर से 24 अप्रैल 2022 से 23 मई 2022 तक रद्द रहेगी। (3) गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद रायपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस सिकंदराबाद से दिनांक 25, 27, 29 अप्रैल 2, 4,6,9 11,13,16,18, 20,23, 29 मई, 2022 को रद्द रहेगी। (4) गाड़ी संख्या 12772 रायपुर सिकंदराबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रायपुर से दिनांक 26,,28, 30 अप्रैल एवं 03, 05, 07,10,12,14, 17, 19, 21, 24 मई को रद्द रहेगी। (5) गाड़ी संख्या 12880 भुनेश्वर एलटीटी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भुवनेश्वर से दिनांक 25 ,28 अप्रैल एवं 2,5 , 12, 16 19 ,23 मई को रद्द रहेगी। (6) गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी भुवनेश्वर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस एल टी टी से दिनांक 27, 29 अप्रैल एवं 4 ,7, 11, 14, 18, 21, 25 मई को रद्द रहेगी। (7) गाड़ी संख्या 22866 पुरी एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस पुरी से दिनांक 26 अप्रैल एवं 3, 10 17 मई को रद्द रहेगी। (8) गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 28 अप्रैल एवं 5,12,19 मई को रद्द रहेगी। (9) गाड़ी संख्या 12812 हटिया एलटीटी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 29, 30 अप्रैल 6,7 ,13 14, 20, 21 मई को रद्द रहेगी। (10) गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 01,02,08,09,15,16,22,23 मई को रद्द रहेगी। (11) गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्टनम एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 01,3, 8, 10 15, 17, 22, 24 मई को रद्द रहेगी। (12) गाड़ी संख्या 22848 एलटीटी विशाखापटनम साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से दिनांक 3,10, 17, 24 मई को रद्द रहेगी। (13) गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर -भगत की कोठी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से दिनांक 25 26 अप्रैल एवं 2, 3, 9, 10, 16, 17,23 मई को रद्द रहेगी। (14) गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस भगत की कोठी से दिनांक 28 ,30 अप्रैल एवं 5,7, 12 , 14, 19, 21, 26 मई को रद्द रहेगी। (15) गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर बीकानेर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से 28, 30 अप्रैल एवं 05, 07, 12,14,19,21 मई को रद्द रहेगी। (16) गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बीकानेर से दिनांक 1,3,8, 10, 15, 17 22, 24 मई को रद्द रहेगी। (17) गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम निजामुद्दीन पंच सप्ताहिक एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 26 27 28 30 अप्रैल 01,3, 4, 5, 7, 8, 10 11, 14, 15, 17, 18, 19, 21 22 मई को रद्द रहेगी। (18) गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन विशाखापट्टनम पंच सप्ताहिक एक्सप्रेस निजामुद्दीन से दिनांक 28, 29, 30 अप्रैल एवं 2,3, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 24 मई को रद्द रहेगी। (19) गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया से दिनांक 24 अप्रैल से 23 मई 2022 तक रद्द रहेगी। (20) गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल झारसुगुड़ा से दिनांक 25 अप्रैल से 24 मई 2022 तक रद्द रहेगी। (21) गाड़ी संख्या 08709 रायपुर डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 30 मई 2022 तक रद्द रहेगी (22) गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़ रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल डोंगरगढ़ से दिनांक 24 मई 2022 तक रद्द रहेगी। ➡️18237 कोरबा अमृतसर रद्द रहने के कारण गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर स्पेशल 24 अप्रैल से 23 मई तक रद्द रहेगी। 42 दिन से आंदोलन, विद्युत संविदा कर्मियों को पुलिस ने खदेड़ा, सैकड़ों की हुई गिरफ्तारी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira