RCB vs SRH : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बुरी हार, रन मशीन कोहली हुए फेल

RCB vs SRH : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बुरी हार, रन मशीन कोहली हुए फेल स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 9 विकेट से शिकस्त दी। हैदराबाद ने खराब खेल का प्रदर्शन किया। टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए मात्र 69 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे सनराइजर्स ने 8 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत में अभिषेक शर्मा ने 47 रन का योगदान दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। मैच के दूसरे ओवर में मार्को यानसन ने 3 विकेट झटक आरसीबी को बैकफुट पर खड़ा कर दिया। इसके बाद टीम कभी वापसी नहीं कर पाई। कोहली एक बार फिर जीरो पर आउट हो गए। पूरी टीम 68 रन पर ऑलआउट हो गई। बेंगलुरु के 68 रनों में सुयश प्रभुदेसाई ने 15 और मैक्सवेल ने 12 रन बनाए। बेंगलुरु की पारी में तीसरा सर्वाधिक स्कोर अतिरिक्त 12 रनों का रहा। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका। हैदराबाद ने 8 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बनाकर 72 गेंद शेष रहते एकतरफा जीत हासिल की। यह आईपीएल में किसी भी टीम के लिए गेंदों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है। हैदराबाद की टीम 7 में से लगातार 5 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं आरसीबी के भी हैदराबाद की ही तरह 10 अंक हैं, लेकिन यह 10 अंक आठ मैच में हैं और वह अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अभिषेक शर्मा 28 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केन विलियम्सन 16 और राहुल त्रिपाठी सात रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल त्रिपाठी ने हर्षल पटेल पर लेग साइड में छक्का मारकर मैच खत्म किया।