तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत कोंडागांव। जिले में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवक की जान चली गई। मृतक में एक कोंडगांव का और दूसरा कोरबा का रहने वाला था। घटना कोंडगांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम अमित कुमेटी और बादल तिर्की है। कोंडागांव के अमित और कोरबा के बादल कोंडगांव से जगदलपुर की तरफ से जा रहे थे। इसी बीच कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा जोबा गांव के पार हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल कोंडगांव पुलिस को दी। कोरबा का बादल कोंडगांव में कारोबार करता था। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। 42 दिन से आंदोलन, विद्युत संविदा कर्मियों को पुलिस ने खदेड़ा, सैकड़ों की हुई गिरफ्तारी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira