महंगाई में चोरी का ट्रेंड बदला, अधिक एवरेज वाली बाइक की चोरी, ग्राहक भी गिरफ्तार, आरोपी ऐसे आया पकड़ में बिलासपुर। अधिक एवरेज वाली बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 11 बाइक जब्त किया है। साथ ही 4 खरीददारों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, इसलिए लोग अब कम एवरेज वाली बाइक खरीदना ननहीं चाहते, इसलिए अधिक एवरेज वाली बाइक की तलाश में रहते थे। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। मामला सामने आने के बाद पुलिस बाईक चोर गिरोह का सुराग जुटाने में लगी थी। मामले की जांच में पुलिस टीम ने चोरी गई बाइक को उड़ांगी आमानारा निवासी सत्यनारायण सूर्यवंशी के कब्जें से जब्त कर गिरफ्तार किया गया था। चोरी की बाइक के साथ पकड़ाये सत्यनारायण से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने एनटीपीसी के पार्किंग और सार्वजनिक जगहों से बाइक चोरी करने की जानकारी पुलिस को दी। शातिर बाईक चोर सत्यनारायण ने पुलिस की पूछताछ में 11 बाईक चोरी करने के साथ ही चार बाईक अलग अलग लोगों को बेचने की जानकारी दी गयी। इस खुलासे के बाद पुलिस की टीम ने चोरी की बाईक खरीदने वाले गुड़ी निवासी राजकुमार, चंद्रप्रकाश, मिलाप राम और परदेसी को पकड़कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद कर जब्त किया गया। जब्त किये गये बाईक में अधिकांश बजाज कंपनी की होने पर जब आरोपी से पूछताछ किया गया, तो उसने बताया कि पेट्रोल के महंगा होने के कारण लोग कम माइलेज वाली बाईक नहीं खरीद रहे है। इसलिए वह अक्सर ज्यादा माइलेज वाली बजाज कंपनी की गाड़ी ढूंढकर ही चोरी किया करता था। पुलिस ने उससे बजाज कंपनी की 8 बाइक बरामद किया है, जिसमें डिस्कवर, बजाज 110, पल्सर, प्लेटिना शामिल है। इसके अलावा हीरो और टीवीएस कंपनी की माइलेज वाली गाड़ी भी पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर शातिर बाईक चोर के साथ ही चोरी की बाईक खरीदने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 42 दिन से आंदोलन, विद्युत संविदा कर्मियों को पुलिस ने खदेड़ा, सैकड़ों की हुई गिरफ्तारी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira