Samsung Galaxy M53 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M53 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन डेस्क। Samsung Galaxy M53 5G भारत में लॉन्च हो गया है। Samsung Galaxy M53 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 6.7 इंच की सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग के इस फोन में 108 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप है। Samsung Galaxy M53 5G में एंड्रॉयड 12 दिया गया है। Samsung Galaxy M53 5G में 5000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग है।

कीमत

Samsung Galaxy M53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपए है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपए रखी गई है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पेमेंट करने पर 2,500 रुपए की छूट मिलेगी। फोन ब्लू और ग्रीन कलर में 29 अप्रैल से अमेजन इंडिया और सैमसंग के स्टोर के साथ रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

जानें स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M53 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। Galaxy M53 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा यानी इसमें कुल 16 जीबी की स्टोरेज है। छत्तीसगढ़ में रैली, धरना, प्रदर्शन पर सरकार की सख्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े नियम

कैमरा

सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए सैमसंग के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरी

Samsung Galaxy M53 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और USB टाईप-सी पोर्ट के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग है लेकिन चार्जर बॉक्स में नहीं मिलेगा। WhatsApp पर बड़ा अपडेट, ग्रुप कॉल को लेकर की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira