छत्तीसगढ़ के लोग बेहाल, जनप्रतिनिधि बेबस : 23 ट्रेने बंद करने पर सीएम भूपेश बघेल ने जताई आपत्ति, मंत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के लोग बेहाल, जनप्रतिनिधि बेबस : 23 ट्रेने बंद करने पर सीएम भूपेश बघेल ने जताई आपत्ति, मंत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी रायपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 लोकल ट्रेनों का परिचालन 24 अप्रैल 2022 से बंद कर दिया है। रेलवे के इस फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई है।  मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव द्वारा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लोकल रेलों का परिचालन यथावत् जारी रखने का आग्रह किया गया है। बता दें कि प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा 23 अप्रैल 2022 को जारी आदेश द्वारा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 23 एक्सप्रेस तथा लोकल ट्रेनों का परिचालन 24 अप्रैल 2022 से आगामी एक माह के लिये बंद कर दिया गया है। यह सभी ट्रेन छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत रेल मार्गों से प्रतिदिन आना-जाना करती हैं। इन ट्रेनों के परिचालन बंद करने के पूर्व यात्रियों के लिए किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। यात्रीगण ध्यान दें : रेलवे का तुगलकी फरमान, 22 ट्रेन रद्द, देखें सूची मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र में लिखा है कि इसके पूर्व भी प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 31 मार्च 2022 के आदेश द्वारा कुल 10 रेलों का परिचालन बंद कर दिया गया था। इन 10 रेलों में से 08 रेलें छत्तीसगढ़ राज्य के रेल मार्गों पर आवागमन करती थी। उपरोक्त रेलों का परिचालन यथावत रखने हेतु राज्य शासन द्वारा 5 अप्रैल 2022 को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया था, किन्तु राज्य शासन के अनुरोध को अनदेखा किया गया।

23 ट्रेने बंद, छात्रों को परेशानी

अपर मुख्य सचिव ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में मध्यम एवं निम्न वर्ग के अनेक यात्री है, जो प्रतिदिन उपरोक्त रेलों से यात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। रेलों के बंद होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले छोटे-छोटे व्यवसायी, रोजगार एवं शासकीय तथा अर्द्धशासकीय सेवा से जुड़े व्यक्तियों, शालेय एवं महाविद्यालय के छात्रों आदि के जाने-आने में काफी असुविधा होगी। ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिये जाने से निश्चित रूप से ग्रीष्मावकाश में की जाने वाली यात्राओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अपर मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी से समग्र स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर को उनके 23 अप्रैल 2022 को जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए विषयांकित रेलों (कुल 23) का परिसंचालन बहाल किये जाने हेतु तत्काल निर्देशित करने का अनुरोध किया है। इधर, बिलासपुर में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की लाइफलाइन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू, गेवरारोड पैसेंजर जैसी लगभग दो दर्जन ट्रेनें बंद करने पर डीआरएम को खुली चेतावनी दी है कि रद्द ट्रेनें चालू कराएं वर्ना उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहें। वहीं इस मुद्दे पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी और रेलवे से ट्रेनें बहाल करने का आग्रह किया। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर एसीएस सुब्रत साहू ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखा है।  बिलासपुर दौरे पर गए मंत्री अग्रवाल ने मेयर रामशरण यादव और कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर की मौजूदगी में डीआरएम से बात की। उन्होंने दो टूक कहा कि कोरबा से बिलासपुर के बीच जो ट्रेनें चलती हैं, उन्हें तत्काल शुरू कराएं, क्योंकि इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने एसईसीआर के जीएम और डीआरएम के साथ सभी जनप्रतिनिधियों, सांसद-विधायकों के साथ बैठक रखने के लिए कहा। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से ट्रेनें शुरू करने के लिए बात रखी जाएगी। इसके बाद भी यदि रेलवे ट्रेनें शुरू करने के लिए राजी नहीं होता है तो मंत्री ने ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ माल ढुलाई भी प्रभावित करने की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ में रैली, धरना, प्रदर्शन पर सरकार की सख्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े नियम “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira