चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्लास्ट, एक शख्स की मौत, तीन घायल
चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्लास्ट, एक शख्स की मौत, तीन घायल
विजयवाड़ा। इलेक्ट्रिक वाहन से पेट्रोल से बचत तो होती है लेकिन अभी गर्मी के मौसम में इसके साइड इफेक्ट भी सामने आए है। विस्फोट की घटना लगातार सामने आ रही है। एक ऐसी घटना आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की बैट्री में विस्फोट (Explosion) से 40 साल के शिवा कुमार की मौत हो गई। साथ ही पत्नी और दो बच्चे झुलस गए। इस घटना में पत्नी और दो बच्चे घायल हैं। दो दिन पहले ऐसी ही घटना की तेलंगाना के निजामाबाद जिले में हुई थी जहां इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी में हुए विस्फोट ने 80 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली थी।
बैटरी चार्ज के दौरान ब्लास्ट
विस्फोट शिवा कुमार के गुलाबी थोटा स्थित घर में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ जब बूम कॉर्बेट 14 स्कूटर की बैटरी चार्ज हो रही थी। विजयवाड़ा के सूर्यरावपेट पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर एनवी सूर्यनारायण ने बताया कि कुमार ने सोने से पहले रात 10 बजे के आसपास बैटरी चार्ज करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि विस्फोट के परिणामस्वरूप रहने वाले कमरे में आग लग गई और धुआं तेजी से फैल गया। कुमार की जलने या फिर सांस रुकने से मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी, हरथी (30), और बच्चे बिंदु श्री (10) और शशि (6) झुलस गए। वे 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
अपराध दर्ज, कंपनी वापस लेगी मॉडल
हरथी की बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है। इससे पहले, 80 वर्षीय बी रामास्वामी की उनके बेटे प्रकाश के प्योर ईवी स्कूटर की बैटरी बुधवार तड़के उनके लिविंग रूम में फट जाने से मौत हो गई थी। निजामाबाद पुलिस ने वाहन निर्माता और इसे बेचने वाले डीलर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाद में एक बयान में, हैदराबाद स्थित EV स्टार्टअप ने निजामाबाद और चेन्नई, तमिलनाडु में अपने स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर मॉडल ETrance Plus और EPluto 7G से संबंधित 2,000 वाहनों को वापस लेने का फैसला ले लिया है।
कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से अपने वाहनों के लिए एक त्वरित फिटनेस जांच अभियान के लिए अपने सभी ग्राहकों तक पहुंचेगी।
दुर्घटना के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की जांच के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार कार्रवाई करेगी।
ट्वीट् में गडकरी ने कहा ककि हम जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए गुणवत्ता-केंद्रित दिशानिर्देश जारी करेंगे। यदि कोई कंपनी अपनी प्रक्रियाओं में लापरवाही बरतती है, तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा और सभी दोषपूर्ण वाहनों को वापस लेने का आदेश दिया जाएगा। एक महीने पहले भी हुई ऐसी ही एक घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।
ओला ने वापस लिए वाहन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने पहले ही अपने दोपहिया वाहनों के हजारों यूनिट को रिकॉल करने का फैसला किया है। कंपनी ने आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर ये ऐलान किया है. जिसके तहत ओला इलेक्ट्रिक अपने दोपहिया वाहनों की 1,441 यूनिट को वापस लेने जा रही है।
छत्तीसगढ़ में रैली, धरना, प्रदर्शन पर सरकार की सख्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े नियम
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira