MI vs LSG : मुंबई की लगातार आठवीं हार, केएल राहुल ने जड़ा सैकड़ा

MI vs LSG : मुंबई की लगातार आठवीं हार, केएल राहुल ने जड़ा सैकड़ा स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2022 से बाहर हो सकती है। 24 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)  ने मुंबई इंडियंस को हार 36 रनों से हरा दिया। इस सीजन में मुंबई की लगातार 8वीं हार है। टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। ऐसे में मुंबई का अब प्लेऑफ में जगह बना पाना नामुमकिन है।  लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में कप्तान केएल राहुल के शानदार शतक (103*) की बदौलत 168 का स्कोर बनाया था। लेकिन मुंबई इंडियंस इस स्कोर को पा नहीं सकी, रोहित शर्मा-तिलक वर्मा-कायरन पोलार्ड की छोटी-छोटी पारियों के बावजूद टीम को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। RCB vs SRH : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बुरी हार, रन मशीन कोहली हुए फेल मुंबई इंडियंस पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने सीजन के शुरुआती सभी आठ मैच गंवा दिए हैं। अब मुंबई इंडियंस के इस सीजन में कुल 6 मैच बचे हैं, लेकिन सिर्फ 12 प्वाइंट से उसका प्लेऑफ में पहुंच पाना मुश्किल है। 

मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत

मुंबई इंडियंस की इस मैच में भी खराब ही शुरुआत हुई, खराब फॉर्म से जूझ रहे ईशान किशन अजीबो-गरीब तरीके से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा कुछ रंग में दिखाई दिए और उन्होंने शानदार शॉट लगाए लेकिन वह भी 39 रन ही बना पाए। रोहित-ईशान के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (3 रन), सूर्यकुमार यादव (7 रन) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक

लखनऊ की पारी के स्टार एक बार फिर कप्तान केएल राहुल ही रहे, जिन्होंने मुंबई के बॉलर्स पर जमकर कहर बरपाया। केएल राहुल ने इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा है और दोनों ही सेंचुरी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई हैं। राहुल ने अपनी पारी में 103 रन बनाए हैं।   क्विंटन डि कॉक इस बार जल्दी आउट हुए और 4 रन पर मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। उनके बाद मनीष पांडे (22 रन) ने कप्तान केएल राहुल का साथ निभाया, लेकिन वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही लखनऊ को कायरन पोलार्ड ने झटका दिया और फटाफट उन्होंने दो विकेट झटके। लखनऊ का मिडिल ऑर्डर धोखा दे गया और मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, दीपक हुड्डा बड़ी पारी नहीं खेल सके। “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira