4 करोड़ रुपए का गांजा जब्त : ट्रक और कार से तस्करी, 9 आरोपी गिरफ्तार

4 करोड़ रुपए का गांजा जब्त : ट्रक और कार से तस्करी, 9 आरोपी गिरफ्तार पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस ने 4 करोड़ रूपए का गांजा पकड़ा है। गांजे की बड़े पैमाने पर तस्करी ट्रक के जरिये किया जा रहा था। 22 क्विंटल से ज्यादा गांजा के साथ ट्रक, कार और टाटा सूमो गाड़ी को भी जब्त किया गया है। दरअसल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के एसपी त्रिलोक बंसल को मादक पदार्थों की तस्करी की खबरें मिली थी। इस सूचना के आधार पर एडिश्नल एसपी अर्चना झा के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित की गई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा तस्करी करने वाले गिरीश यादव ओडिसा से बड़े पैमाने पर गांजा लाकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में खपाते हैं। एसपी ने इस मामले में पुलिस की एक टीम तैयार की। यह भी पढ़े- फिर डराने लगा कोरोना वायरस, एक हफ्ते में दोगुनी हुई मरीजों की संख्या, इन राज्यों बढ़े केस कारीआम आरटीओ बेरियर के पास एक 12 चक्का ट्रक को रोककर पूछताछ की गई। इस दौरान ओडिसा के ड्राइवर फिरोज खान और मरवाही के रहने वाले गिरीश यादव ने पुलिस को भ्रमित करने ट्रक में सीमेंट का डस्ट होना बताया, लेकिन जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 20 क्विंटल से ज्यादा गांजा मिला। इस गांजे की बाजार में कीमत 4 करोड़ 16 लाख रुपए आंकी गई हैं। पेंड्रा में कुदरी बस स्टैंड के पास एक होंडा सिटी कार में 40 लाख का गांजा मिला। इस मामले में दौलत केवट को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य मामले में रामकुमार पटेल को शंकर चौहार, लखन कश्यप, शिव कौलाश, विशाल गोयल, बबलू कुमार साहू को गिरप्तार किया गया है। इन सभी के बाद से 10 किलो गांजा मिला है। अलग-अलग तीन प्रकरणों में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ 4 करोड़ 67 लाख का गांजा बरामद किया गया है। छत्तीसगढ़ में रैली, धरना, प्रदर्शन पर सरकार की सख्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े नियम “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira