मां कुदरगढ़ी धाम में श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

मां कुदरगढ़ी धाम में श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर सूरजपुर। जिले में स्थित मां कुदरगढ़ी धाम में रविवार देर शाम श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। सभी कोरिया से आए थे। सोमवार को श्रद्धालु की मौत के बाद उसके शव को सड़क पर रख लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में रविवार को श्रद्धालु कुदरगढ़ी मां के दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान अलग-अलग समूहों में पहाड़ी पर स्थित धाम में पूजा चल रही थी, जबकि नीचे अलग-अलग शेड में भोजन बनाया जा रहा था। इनमें कोरिया के पटना क्षेत्र से बसोड़ जाति के लोग भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बलि देने के बाद पार्टी कर रहे बसोड़ समुदाय के लोगों पर वहां मौजूद दूसरे लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। और ये विवाद अचानक झड़प में बदल गया। इस उपद्रव में करौंदामुड़ा निवासी प्रदीप कुशवाहा की मौत हो गई। यह भी पढ़े- गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती : सीएम भूपेश का ऐलान, गढ़फूलझर बनेगा पर्यटन स्थल, जानिए इतिहास

तीन गंभीर, जिला अस्पताल किया रेफर

मारपीट के चलते शेड के नीचे खाना बना रहे रामपुर,बड़सरा करौंदा मुड़ा सहित कई गांव के लोग घायल हुए हैं। उन्हें ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था, वहां से तीन लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। धरना-प्रदर्शन पर रोक : पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा- भाजपा गृह विभाग के खिलाफ जाएगी कोर्ट घटना की सूचना कुदरगढ़ चौकी और ओड़गी थाने को दी गई। सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया। सभी हुड़दंगियों को पुलिस पकड़ कर कुदरगढ़ चौकी ले गई और बाहर से बंद कर दिया।  इस वारदात में बड़सरा निवासी राजकुमार साहू, पटना निवासी रमेश, संतलाल, शंकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं चपदा निवासी रामदयाल, लक्ष्मण, संदीप, सीता, नाभा और ममता नामक महिला घायल हुई है। जिनका इलाज ओड़गी के अस्पताल में चल रहा है। छत्तीसगढ़ में रैली, धरना, प्रदर्शन पर सरकार की सख्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े नियम “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira