छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का डर, फिर से प्रोटोकॉल लागू, सार्वजनिक स्थानों पर लगाना होगा मास्क, आदेश में पढ़िए पूरा निर्देश...

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का डर, फिर से प्रोटोकॉल लागू, सार्वजनिक स्थानों पर लगाना होगा मास्क, आदेश में पढ़िए पूरा निर्देश... रायपुर। देश में कोरोना की मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में कोरोना प्रोटोकॉल फिर से लागू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की हिदायत दी गई है। यह भी पढ़े- फिर डराने लगा कोरोना वायरस, एक हफ्ते में दोगुनी हुई मरीजों की संख्या, इन राज्यों बढ़े केस स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने सोमवार शाम को इस संबंध में (कोरोना प्रोटोकॉल)दिशा निर्देश जारी किए। इसमें निम्न निर्देश दिये गए है, जो इस प्रकार है-

छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना प्रोटोकॉल

  • सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारों, अस्पतालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और गलियों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  • कार्यालयों और कारखानों में भी फेस मास्क अथवा फेस कवर पहनने की अनिवार्यता बनी रहेगी।
  • सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित रहेगा।
  • दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों को फिजिकल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह आदेश 11 अप्रैल 2020 को ही जारी आदेश का विस्तार है। इन प्रतिबंधों को कभी खत्म नहीं किया गया। अभी इसकी जरूरत महसूस हुई है तो इसको फिर से प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले सरकार ने फेस मास्क नहीं लगाने पर लगने वाला जुर्माना हटा लिया था। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कोरोना के नए खतरे पर पूछे गए एक सवाल पर इस तरह के प्रतिबंधों के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, हम लोग सोच रहे थे कि तीसरी लहर समाप्त हो गई। दिल्ली में केस बढ़े हैं। वहां प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं। मध्य प्रदेश से भी ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। हम लोग भी इस पर विचार करेंगे। अगर आवश्यकता पड़ी तो इससे सुरक्षा के जो उपाय हैं उसके लिए निश्चित रूप से आदेश जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ में रैली, धरना, प्रदर्शन पर सरकार की सख्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े नियम “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira