CSK vs PBKS : रोमांचक मुुकाबले में चेन्नई की हार, धोनी का नहीं चला बल्ला स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2022 में सोमवार को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से हरा दिया। सीएसके को आखिरी ओवर में 27 रनों की दरकार थी, एमएस धोनी क्रीज़ पर थे लेकिन तीसरी बॉल पर वह आउट हो गए। पंजाब किंग्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 187 का स्कोर बनाया था, पंजाब की ओर से शिखर धवन ने 88 रनों की पारी खेली थी। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 176 रन ही बना पाई और 11 रनों से मैच हार गई। चेन्नई सुपर किंग्स की छठी हार है और अब उसके प्लेऑफ में पहुंचने का चांस काफी कम रह गया है। आखिरी 2 ओवर में बनाने थे 35 रन चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी 12 बॉल में 35 रनों की जरूरत थी और क्रीज़ पर एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा थे। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 8 ही रन दिए, जिसमें एमएस धोनी द्वारा जड़ी गई एक बाउंड्री भी शामिल रही। ऐसे में आखिरी ओवर में चेन्नई को 27 रनों की जरूरत थी और पंजाब की ओर से बॉलिंग करने के लिए ऋषि धवन को उतारा, जिन्होंने शानदार बॉलिंग की और टीम को मैच जितवा दिया। MI vs LSG : मुंबई की लगातार आठवीं हार, केएल राहुल ने जड़ा सैकड़ा पंजाब किंग्स ने इस मैच में ज़बरदस्त बैटिंग की और टीम के 'गब्बर' शिखर धवन चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलर्स पर कहर बनकर टूटे। शिखर धवन ने अपनी पारी में 88 रन बनाए, इस दौरान 59 बॉल में उन्होंने 2 छक्के, 9 चौके लगाए। पंजाब को धीमी शुरुआत मिली और कप्तान मयंक अग्रवाल (18 रन) भी जल्दी पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद धवन और भानुका राजपक्षे के बीच 71 बॉल में 110 रनों की पार्टनरशिप हुई। भानुका ने अपनी पारी में 32 बॉल में 42 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन ने सिर्फ 7 बॉल में 19 रन बटोरे और आखिरी में टीम के लिए तेज़ी से रन बटोर लिए।