पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 की उम्र में करेंगे दूसरी शादी, 28 साल छोटी बुलबुल को बनाएंगे दुल्हन

पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 की उम्र में करेंगे दूसरी शादी, 28 साल छोटी बुलबुल को बनाएंगे दुल्हन नई दिल्ली। भारत क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करने वाले हैं। उनकी होने वाली पत्नी बुलबुल साहा (Bulbul Saha) 38 साल की हैं। दोनों की उम्र में 28 साल का फर्क है। अरुण लाल और बुलबुल की शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होगी। दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

पहली पत्नी रीना की मर्जी शादी!

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अरुण और बुलबुल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। अरुण और बुलबुल लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी अरुण की पहली पत्नी रीना की मर्जी से हो रही है। खबरों की मानें तो एक महीने पहले अरुण और बुलबुल की सगाई हुई है। इससे पहले अरुण ने पहली वाइफा रीना से आपसी सहमति से तलाक लिया था।

अरुण लाल बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच

खबर यह भी है कि रीना काफी समय से बीमार हैं। वह फिलहाल बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच हैं। अरुण की देखरेख में बंगाल की टीम ने 13 साल के लंबे अंतराल के बाद 2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनायी थी। टीम ने मौजूदा सत्र में लगातार तीन जीत से 18 अंक के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की है। शादी में बंगाल क्रिकेट संघ (CAB), कुछ चुनिंदा परिवार के सदस्यों और दोस्तों को ही आमंत्रतित किया जाएगा। इस कपल का रिसेप्शन भी पीयरलेस इन होटल में ही होगा।

कैंसर को मात दी

अरुण का जन्म एक अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उन्होंने बंगाल के लिए क्रिकेट खेला है। अरुण को 2016 में कैंसर हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी। फिर उन्होंने बीमारी को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग की कमान संभाली।

अरुण लाल ने करियर में 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले

अरुण लाल ने अपने क्रिकेटिंग करियर में 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले हैं। टेस्ट में 6 हाफ सेंचुरी की मदद से 729 रन बनाए, जबकि 13 वनडे में एक अर्धशतक के दम पर 122 रन बनाए। अरुण अपने करियर में इंटरनेशनल शतक नहीं लगा सके। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 156 मैच खेले, जिसमें 30 शतक जमाते हुए कुल 10421 रन बनाए। पहला इंटरनेशनल मैच 27 जनवरी 1982 को इंग्लैंड के खिलाफ कटक वनडे खेला था। जबकि आखिरी मैच अप्रैल 1989 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन टेस्ट खेला था। RCB vs SRH : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बुरी हार, रन मशीन कोहली हुए फेल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira