इस विभाग के प्रबंधकों का वेतन बढ़ा, मुख्यमंत्री भूपेश ने सोशल मीडिया में दी जानकारी रायपुर। राज्य सरकार ने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का वेतन बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 20 हजार रुपए किया गया है। पहले 12500 रुपए मासिक मिलता था। मुख्यमंत्री ट्वीट कर वेेतन बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1518848414838292482?t=BsABRkGF89MXEVWUjYvkSg&s=08