मुख्यमंत्री भूपेश ने रेल मंत्री से किया आग्रह, 23 ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान, जल्द हो शुरू

मुख्यमंत्री भूपेश ने रेल मंत्री से किया आग्रह, 23 ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान, जल्द हो शुरू रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान सीएम ने रेल मंत्री को छत्तीसगढ़ से गुज़रने वाली 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन रद्द होने से प्रदेश के यात्रियों को हो रही समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही रेल मंत्री से इन सभी निरस्त यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन जनहित को दृष्टिगत रखते पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल के आग्रह पर रेल मंत्री ने यथोचित निर्णय लेकर निराकरण करने का आश्वासन दिया। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1518872861720530945?t=Rf2AvMAJotUX0Zvkzjec1A&s=08 छत्तीसगढ़ में 23 यात्री ट्रेनें रद्द : कांग्रेस ने डीआरएम कार्यालय किया घेराव, कहा- प्रदेश से कोयला जानें नहीं देंगे… “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira