14 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, एक दिन पहले बारात से लौटी थी

14 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, एक दिन पहले बारात ले लौटी थी कोरबा। जिले में 14 साल की बच्ची ने आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 6वीं में पढ़ती थी। वे एक दिन पहले ही बारात से लौटी थी। अगले दिन उसने घर की बाड़ी में जाकर कीटनाशक पी लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पत्थरी ग्राम पंचायत के सरपंच सहसराम धनवर के घर रविवार को शादी थी। बारात लेकर दूसरे गांव गई थी। सोमवार शाम को ही बारात लौटी थी। इसके बाद सब कुछ ठीक था। लेकिन मंगलवार सुबह सहसराम की 14 साल की बेटी प्रिया धनवर ने घर की बाड़ी में जाकर खेत में छिड़कने वाला कीटनाशक पी लिया। इसके कुछ ही समय बाद वह उल्टी करने लगी। परिजनों ने ये सब देख उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौथी लहर की आशंका : 6 साल से ऊपर के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI का बड़ा फैसला बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर गई थी। इसके बाद उसके परिजनों से पूछताछ शुरू की। परिजनों का कहना है कि सोमवार को सब कुछ ठीक था। रात में सबने साथ में खाना खाया था। हमें कुछ पता नहीं कि प्रिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया। प्रिया मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करती थी। आखिर छात्रा ने घाटक कदम क्यों उठा लिया, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का डर, फिर से प्रोटोकॉल लागू, सार्वजनिक स्थानों पर लगाना होगा मास्क, आदेश में पढ़िए पूरा निर्देश… “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira