चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत है

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत है नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऑफर को ठुकरा दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी। ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी देते हुए ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हम उनके द्वारा पार्टी के लिए किये गये प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।  इधर, प्रशांत किशोर ने भी कांग्रेस में शामिल न होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- मैंने ईएजी (एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप) के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की ज़िम्मेदारी लेने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। मेरी विनम्र राय ये है कि कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप और बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है।  पिछले दिनों पीके ने सोनिया गांधी के सामने 600 पेज का एक प्रज़ेंटेशन रखा था। माना जा रहा था कि उन्होंने पार्टी के लिए 2024 चुनावों का एक रोडमैप तैयार किया था। सोनिया गांधी ने पीके को पार्टी में जगह देने के लेकर एक समिति गठित की थी। माना जा रहा था कि समिति के कई सदस्य प्रशांत किशोर के अलग-अलग पार्टियों से जुड़ने और उनकी विचारधारा पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट के मुताबिक़ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें न्योता दिया था। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि प्रशांत किशोर के प्रजेंटेशन और उनके साथ चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया है। सुरजेवाला के मुताबिक़ सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर को इस ग्रुप के हिस्सा के तौर पर पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया था, जिसमें कुछ तय ज़िम्मेदारियां थी। कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में बताया है कि प्रशांत किशोर ने इससे इनकार कर दिया है।  चौथी लहर की आशंका : 6 साल से ऊपर के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI का बड़ा फैसला “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira