अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश

अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारी और कर्मचारी महंगाई भत्ता का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सरकार ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। बिजली कंपनी ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिये गए। आदेश के अनुसार, बिजली कंपनी के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन के 31 प्रतिश से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि बिजली कंपनी के ऐसे नियमित और कार्यभारित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनको अप्रैल 2016 में तय वेतनमान दिया जा रहा है उनके महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया गया है। यानी महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों-अधिकारियों को 600 रुपए से लेकर 2500 रुपए मासिक तक का फायदा होगा। बिजली विभाग के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जो अब पूरी हुई है। अब अन्य विभागों के कर्मचारियों को आदेश का इंतजार है। छत्तीसगढ़ में रैली, धरना, प्रदर्शन पर सरकार की सख्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़े नियम “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira