भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि, 24 घंटे में मिले 2,927 नए केस, जानें मौत के आंकड़े

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि, 24 घंटे में मिले 2,927 नए केस, जानें मौत के आंकड़े नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,927 नए मामले मिले हैं। जबिक 2,252 लोग ठीक हुए। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,30,65,496 हो गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 32 मौतें भी दर्ज की गई हैं, जिससे कुल कोविड से संबंधित मौतों की संख्या 5,23,654 हो गई। इससे पहले मंगलवार को भारत में 2,483 नए मामले सामने आए थे। 12 मार्च के बाद से भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। 12 मार्च को भारत में 3116 मामले दर्ज किए गए थे। क्लिक कर पढ़े- मंदिर रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 11 की मौत, 15 घायल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के एक्टिव केसों संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 643 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। चौथी लहर की आशंका : 6 साल से ऊपर के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI का बड़ा फैसला आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.59 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,25,563 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 188.19 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत है “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira