Micromax In 2c इंडिया में लॉन्च, मार्केट में मची खलबली, जानें कीमत डेस्क। माइक्रोमेक्स (Micromax) एक बार फिर भारतीय बाजार में धाक जमाने की कोशिश में है। देसी यूजर्स के लिए लगातार मार्केट में नए स्मार्टफोन उतार रहे हैं। अभी कंपनी ने अपने बजट स्मार्टफोन In 2c को भारत में लॉन्च कर दिया है। Micromax In 2c पिछले साल लॉन्च हुए In 2b से काफी मिलता-जुलता है। इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया गया है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का मुकाबला Infinix Hot 11 2022, Realme C31 और Poco C3 से होगा। जानें Micromax In 2c की कीमत इस मोबाइल कीमत भारत में 8,499 रुपये रखी गई है। ये कीमत इसके एकमात्र 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। हालांकि, कंपनी इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर में केवल 7,499 रुपये में बेचेगी। यह भी पढ़े- Samsung Galaxy M53 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन इस फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की साइट के जरिए बेचा जाएगा। लेकिन, ये साफ नहीं है ये ऑफर कब तक रहेगा। इसकी सेल 1 मई से शुरू होगी। कंपनी ने इस मॉडल को ब्राउन और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया है। Micromax In 2c के स्पेसिफिकेशन्स डुअल नैनो सिम पर चलने वाला Micromax In 2c Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.52-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T610 प्रोसेसर का यूज किया गया है। कंपनी ने इसमें 3GB का रैम दिया है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Micromax In 2c में 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसे microSD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W स्टैंडर्ड चार्जिग को सपोर्ट करती है। WhatsApp पर बड़ा अपडेट, ग्रुप कॉल को लेकर की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira