मकान में लगी आग, एक महिला की जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी रायपुर। राजधानी के अशोका रतन कॉलोनी में मंगलवार देर रात भीषण हादसा हो गया। घर में भीषण आग लगने से एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम घोष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीलम घोष 15 सालों से अकेले ही रहती थी। वह स्ट्रीट ड्राग्स व मवेशियों की सेवा करती थी। कल देर रात लोगों ने मकान के आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम जब पहुंची तो बहुत देर हो चुकी थी। मकान जलकर स्वाहा हो चुका था। वहीं महिला की भी जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। महिला की लाश किचन में मिली। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी हो, लेकिन किचन में लाश मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। मकान सील कर दिया गया है। खम्हारडीह पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंदिर रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 11 की मौत, 15 घायल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira